Skip to content
Shining Ambedkar Times

Shining Ambedkar Times

Primary Menu
  • Home
  • हमसे जुड़े
  • हमें संपर्क करें
शाइनिंग अम्बेडकर टाइम्स टीवी
  • Home
  • शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स NEWS Window
  • बेघर घुमंतुओं की आवाज बना शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स, मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने पट्टे देने का दिया आश्वासन।

बेघर घुमंतुओं की आवाज बना शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स, मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने पट्टे देने का दिया आश्वासन।

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स May 12, 2025 1 minute read
InShot_20250307_143743814

जल, हवा और जमीन पर अपना जन्मसिद्ध हक मानने वाले आदिवासी और घुमन्तु लोगों को अभी तक एहसास नहीं है कि बिना कागजात के वह इनसे वंचित हो सकते है। यही वजह है कि इन्हे मौके-बे-मौके विस्थापित होने का दंश कभी भी झेलना पड़ जाता है। जयपुर के झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में कच्चे मकानों में निवास करने वाले घुमंतुओं  को भी विस्थापित होने की यही दर्दनाक पीड़ा झेलनी पड़ रही है।

अजय लोहार के साथ घुमन्तु जाति के पीड़ित लोगों ने शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के प्रमुख संपादक भवर सिंह राणावत को अपने बेघर होने की पीड़ा बतायी। मुख्य संपादक ने उन्हें पूछा कि प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजना के तहत सरकार बेघरों को माकन उपलब्ध करा रही है, उनकी उन्हें जानकारी है क्या। सभी लोगों ने ऐसी किसी भी योजना से ना वाकिफ होना बताया। मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत ने कहा कि आजाद भारत में वे बिना कागज के जमीन पर दावा नहीं रख सकते इसलिए कागज सुदा जमीन को पाने के प्रयास तेज करें।

इनके बाद बेघर घुमंतुओं को केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़  से मिलवाया गया। राज्यवर्धन सिंह ने घुमंतुओं को प्राथमिकता से घर आवंटित करने का आश्वासन दिया। झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि इनके कच्चे मकानों को नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण कई बार तोड़ने के लिए आये जिन्हें समझा बुझा कर भेजा। आनंद गुप्ता ने बताया कि कई पत्र लिखने के बाद भी इन पीड़ित घुमंतुओं को मदद नहीं मिली।

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स

About The Author

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स

See author's posts

Post navigation

Previous: हरमाड़ा स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क का वनविभाग करेगा कायाकल्प। इस हेतु जिलाध्यक्ष महता राम काला के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर विचार मंच का शिष्टमंडल मिला आई एफ एस वी केतन कुमार से।
Next: संविधान दिवस समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को किया आमंत्रित

Related Stories

InShot_20250530_171505407

सरकारी उपेक्षा और राजनीतिक सांकेतिक साथ पाने वाली फिल्म ‘फुले’ को मिला सामाजिक संगठनों का साथ

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स May 30, 2025
20250524_120235

कास्ट, सिनेमा, सेंसर और पॉलिटिक्स के बीच सामाजिक संगठन बने फिल्म ‘फूले’ के साथी

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स May 24, 2025
Add a subheading (1)

डॉ सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स May 19, 2025

You may have missed

InShot_20250530_171505407

सरकारी उपेक्षा और राजनीतिक सांकेतिक साथ पाने वाली फिल्म ‘फुले’ को मिला सामाजिक संगठनों का साथ

शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स May 30, 2025
WhatsApp Image 2025-05-25 at 17.11.49_d8cdc937

IAS तन्मय मेघवाल

Shining Ambedkar Times May 25, 2025
IMG-20231201-WA0022

दयाराम परिहार बने शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स के फोटो – वीडियो पत्रकार

Shining Ambedkar Times May 25, 2025
IMG-20231206-WA0030

महता राम काला बने शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स के उप प्रबंध संपादक

Shining Ambedkar Times May 25, 2025
Copyright © All rights reserved with SHINING TIMES News Media (Mobile: 9116119227) | MoreNews by AF themes.