किसानों और मजदूरों के मसीहा चौधरी सर राम रिछपाल ओहल्यान (सर छोटू राम) की 143 वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत डॉ अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक रामेश्वर लाल सेवार्थी, डॉ अंबेडकर विचार मंच के जयपुर जिला अध्यक्ष महता राम काला के साथ शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत ने सर छोटूराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। जाट महासभा से चेनाराम महरिया और काना राम धायल ने भी इस अवसर पर सर छोटू राम को पुष्पांजलि दी।

