अजय लोहार के साथ घुमन्तु जाति के पीड़ित लोगों ने शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के प्रमुख संपादक भवर सिंह राणावत को अपने बेघर होने की पीड़ा बतायी। मुख्य संपादक ने उन्हें पूछा कि प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजना के तहत सरकार बेघरों को माकन उपलब्ध करा रही है, उनकी उन्हें जानकारी है क्या। सभी लोगों ने ऐसी किसी भी योजना से ना वाकिफ होना बताया। मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत ने कहा कि आजाद भारत में वे बिना कागज के जमीन पर दावा नहीं रख सकते इसलिए कागज सुदा जमीन को पाने के प्रयास तेज करें।